
प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जांजगीर चांपा में प्रथम आगमन, युवा मोर्चा ने की भव्य शानदार तैयारियाँ
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा 15 नवंबर 2025। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जांजगीर-चांपा जिले में पहला आगमन कल होने जा रहा है। उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में होंगे शामिल
प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में सम्मिलित होकर जिले के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर युवाओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
युवा मोर्चा ने की भव्य स्वागत की तैयारी
प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए नगर को खूबसूरत फ्लैक्स, बैनर और पोस्टरों से सजाया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सजावट की जा रही है, ताकि आगमन के समय उत्सव जैसा माहौल बने।
फटाका, ढोल-नगाड़े और ताशा के साथ स्वागत
राहुल टिकरिहा का स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, ताशा और आतिशबाज़ी के साथ करेंगे। जांजगीर नगर में जगह-जगह कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैनात रहेंगे।
बाइक रैली के साथ होगा विशाल स्वागत जुलूस
कार्यकर्ता एक विशाल बाइक रैली निकालेंगे। इसके साथ ही खुली जिप्सी में खड़े होकर प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा आम जनता और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे। यह जुलूस जिले में युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का भव्य प्रदर्शन होगा।
भाजपा कार्यालय में ‘युवा जोहार’ कार्यक्रम
राहुल टिकरिहा भाजपा कार्यालय जांजगीर में हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच ‘युवा जोहार’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें जिलेभर से युवा कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।
नेताओं ने जिलेवासियों से की अपील
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन और जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।