
बिलासपुर को मिला विकास का महापैकेज! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 329 करोड़ रुपए से अधिक के 47 कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
NTN NEWS REPORT// रायपुर, 15 नवम्बर 2025।
बिलासपुर जिले को आज विकास की एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 42 कार्यों का शिलान्यास (309.95 करोड़ रुपए से अधिक) तथा 5 कार्यों का लोकार्पण (19.18 करोड़ रुपए) शामिल हैं।
महत्वपूर्ण लोकार्पण कार्य
• कोनी में संभागीय आयुक्त कार्यालय – 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रुपए
• राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण – 11 लाख रुपए
• वंदे मातरम उद्यान एवं एसटीपी निर्माण (स्मार्ट सिटी) – 6 करोड़ 99 लाख रुपए
• वार्ड क्रमांक 18 में रिटर्निंग वॉल, इंटरलॉकिंग, टाइल्स, फेंसिंग – 30 लाख 33 हजार रुपए
• प्राथमिक शाला लालखदान में अतिरिक्त कक्ष – 50 लाख रुपए
प्रमुख शिलान्यास कार्य
• भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना – 4 करोड़ 43 लाख रुपए
• टिकरी एवं चिल्हाटी में महतारी सदन निर्माण – 30-30 लाख रुपए
• सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद–अमलडीहा–बरतोरी–दगोरी मार्ग उन्नयन – 69 करोड़ 79 लाख 94 हजार रुपए
• नेहरू चौक–दर्रीघाट सड़क (10.70 किमी) – 32 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपए
• कोनी–मोपका बायपास (13.40 किमी) – 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपए
• करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग (4.20 किमी) – 4 करोड़ 78 लाख 86 हजार रुपए
• बिलासपुर–रतनपुर–कटघोरा मार्ग सुदृढ़ीकरण (1.40 किमी) – 2 करोड़ 99 लाख 87 हजार रुपए
• भरदैयाडीह–कलमीटार मार्ग (2.30 किमी) – 2 करोड़ 89 लाख रुपए
• सीपत नवाडीह चौक–दर्राभाठा–लीलागर पुल मार्ग (4.525 किमी) – 6 करोड़ 70 लाख 58 हजार रुपए
• दबकी नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग – 2 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपए
• जांजी गांव–सीआईएसएफ कॉलोनी तक सीसी रोड – 6 करोड़ 96 लाख 84 हजार रुपए
• नवीन सामुदायिक भवन निर्माण – 99 लाख 99 हजार रुपए
ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में बड़े पुल व सिंचाई संरचनाएँ
• शिवघाट बैराज से मंगला एसटीपी तक सड़क निर्माण – 8 करोड़ 12 लाख 68 हजार रुपए
• बगधर्रा–गौरखुरी, सरगोड़–कुरदर, झरना–बैगा मोहल्ला, बागथपरा मार्गों पर बड़े पुल निर्माण
• पीएम जनमन योजना अंतर्गत आमागोहन–छपरापारा एवं कुम्हड़ाखोल में महत्वपूर्ण पुल
• खारंग, कोपरा, बहतराई, पेंडारी, लखराम, अकलतरी जलाशयों व नहरों का उन्नयन, मरम्मत और लाइनिंग कार्य
बिलासपुर के लिए विकास का मजबूत रोडमैप
इन सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में—
• बुनियादी ढांचे का विस्तार
• ग्रामीण व शहरी सड़क संपर्क का सुदृढ़ीकरण
• सिंचाई क्षमता में वृद्धि
• शैक्षणिक सुविधाओं का उन्नयन
• शहरी विकास को नई गति
मिलेगी और बिलासपुर आने वाले वर्षों में आधुनिक, सुव्यवस्थित और समृद्ध जिले के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।