Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपाधर्मस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 20 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा और महाआरती का आयोजन

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-नैला, 19 अप्रैल 2026। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल 2026, सोमवार (अक्षय तृतीया) को जांजगीर-नैला में भव्य शोभायात्रा, पूजा, महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल परशुराम चौक, वार्ड क्रमांक 03, स्टेशन मार्ग जांजगीर-नैला निर्धारित किया गया है।आयोजन समिति ब्राह्मण समाज, जांजगीर-नैला द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

शाम 5:30 बजे निकलेगी शोभायात्रा

कार्यक्रम विवरण के अनुसार भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा शाम 5:30 बजे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, जांजगीर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा कचहरी चौक एवं नेताजी चौक होते हुए परशुराम चौक, जांजगीर-नैला पहुंचेगी। शोभायात्रा में भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और भजन-कीर्तन के साथ उत्सव का वातावरण बनेगा।

सायं 7:30 बजे महाआरती

इसी दिन शाम 7:30 बजे परशुराम चौक, नैला-जांजगीर में भगवान परशुराम की पूजा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था

आगंतुक अतिथियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के लिए मारवाड़ी धर्मशाला, नैला में शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

आयोजक ब्राह्मण समाज, जांजगीर-नैला (जिला: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़) ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!