Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

“महासमुंद में शुरू हुआ बाल सुरक्षा सप्ताह 2025: मेधावी और साहसी बच्चों का हुआ सम्मान, जागरूकता के सात दिवसीय अभियान का शुभारंभ”

NTN NEWS REPORT// महासमुंद, 14 नवंबर 2025।
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर महासमुंद पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह 2025 का औपचारिक शुभारंभ रक्षित केंद्र परसदा स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया। पूरे जिले में 14 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय अभियान के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया। बाल सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना तथा समाज में जागरूकता फैलाना है।

मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

बाल दिवस के विशेष अवसर पर वर्ष 2024–25 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल के क्षेत्र में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बच्चों के लिए रंगारंग प्रतियोगिताएँ

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई मनोरंजक व रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया गया, जिनमें— रंगोली प्रतियोगिता , कुर्सी दौड़,  ईवीएम , जलेबी दौड़ जैसे रोचक कार्यक्रम शामिल रहे, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुरक्षा विषयों पर व्यापक जागरूकता

पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं— सायबर सुरक्षा , , यातायात नियमों की जानकारी सामाजिक उत्तरदायित्व, गुड टच–बैड टच , पॉक्सो एक्ट के प्रावधान , मानव तस्करी , बाल विवाह व बाल श्रम के दुष्प्रभाव , नशे से होने वाली हानियाँ , पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना।

जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत महासमुंद जिले के सभी थानों और चौकियों में स्थित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल मित्र पुलिस अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।

बाल सुरक्षा सप्ताह का यह आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने की दिशा में महासमुंद पुलिस की एक सराहनीय पहल है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!