
पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर गहन चर्चा, संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई मासिक बैठक
NTN NEWS REPORT// छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 जिला जांजगीर-चांपा की मासिक बैठक केरा रोड स्थित श्याम मंगल भवन में अभियंता प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष इंजीनियर सोहन डहरिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत सभी उपस्थित सदस्यों के संक्षिप्त परिचय से हुई। इस अवसर पर नए सदस्य हीरालाल लाठिया एवं फेकूराम केवट का स्वागत जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता संतोष राठौर द्वारा किया गया।
संगठनात्मक गतिविधियों पर महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में सदस्यता अभियान को और तेज करने, पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र भरने में सहयोग प्रदान करने तथा नगर के सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न शर्मा, तहसील अध्यक्ष विनीत सालोमन, इंजीनियर बी.पी. निर्मलकर, के.पी. पाण्डेय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रहास कछवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष कविता तिवारी, जिला सचिव के.सी. राठौर, कोषाध्यक्ष डी.एन. देवांगन समेत कई सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
अंतर्जिला क्रिकेट मैच का सुझाव
प्रांतीय सलाहकार इंजीनियर आर.एस. क्षत्रिय ने संगठन के सदस्यों के बीच सौहार्द और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से योजना बनाकर जांजगीर में एक अंतर्जिला क्रिकेट मैच आयोजित करने का सुझाव दिया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन किया।
पेंशनरों से जुड़ी मुख्य मांगों पर विस्तृत चर्चा
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आर.के. थवाईत ने पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि—
प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता आदेश के साथ ही पेंशनरों को महंगाई राहत जारी की जाए। धारा 49 की आड़ में लागू सहमति प्रणाली को समाप्त किया जाए। 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाने की तैयारी तेज की जाए।
अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा 17 सितंबर 2025 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना एवं 22–23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी साझा की गई।
संयुक्त फेडरेशन के गठन और आगामी आंदोलन की रूपरेखा
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 09 नवंबर को जबलपुर में संपन्न बैठक में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन का गठन किया गया है। संयुक्त फेडरेशन के संयोजक एडवोकेट राजकुमार दुबे होंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 10 और छत्तीसगढ़ के 5 पेंशन संगठनों को शामिल किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विधान सभा बजट सत्र के दौरान भोपाल और रायपुर दोनों राज्य की राजधानी में पेंशनर एक दिवसीय संयुक्त धरना-प्रदर्शन करेंगे।
दोनों राज्यों के पेंशनरों की प्रमुख संयुक्त मांगें—
नियमित कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को भी महंगाई राहत प्रदान करना। केंद्रीय देय तिथि एवं दर से महंगाई राहत भुगतान।वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन। पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा। 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में 20% अतिरिक्त वृद्धि। पूर्व से गठित पेंशनर कल्याण मंडल को सक्रिय किया जाए।
पेंशनर सामुदायिक भवन एवं आगामी कार्यक्रम
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. थवाईत ने जांजगीर एवं बिलासपुर में पेंशनर सामुदायिक भवन हेतु सरकारी भूमि आबंटन की प्रक्रिया पर जानकारी दी। इसके साथ ही 17 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित पेंशनर्स डे के कार्यक्रम स्थल के चयन का निर्णय इसी माह के अंतिम सप्ताह में किये जाने की बात कही।
उपस्थित सदस्य : बैठक में मुख्य रूप से रुद्रेश्वर प्रसाद श्रीवास, ओंकार राठौर, विश्राम सिंह राठौर, जगदीश चंद्र राठौर, डी.पी. राठौर, मनहरण राठौर, ओ.पी. थवाईत, विश्वनाथ सिंह बैस, आनंद कुमार साहू, परदेशी सूर्यवंशी, गणेश सूर्यवंशी, युवराज पटेल, शेख गुलज़ार, सईद अहमद खान, आर.एस. राठौर, कार्तिकेश्वर प्रसाद कश्यप, नवल यादव, देवी सिंह ठाकुर, महावीर यादव, पंचराम कश्यप, सुशील कुमार पाण्डेय, जे. राय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रांतीय सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर द्वारा किया गया।