Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर में कल होगा विशेष सम्मान समारोह, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा,15 नवंबर 2025। जिले में कल एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी कल जांजगीर पहुंचकर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार —
• कार्यक्रम का आरंभ शाम 4 बजे किया जाएगा।
• समारोह में लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
• जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, समाजसेवियों एवं आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।

आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित करना है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!