Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जांजगीर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

NTN NEWS// जांजगीर-चांपा, 18 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफलतापूर्वक 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में एक राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राज्य शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहेगी।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। उनके गीत-संगीत और लोक प्रस्तुतियां कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगी।

राज्य स्तरीय इस आयोजन के माध्यम से सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं, ताकि आयोजन पूरी गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!