
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 01 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े का जन्मदिवस जिलेभर में सेवा, सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं से संवाद, रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जन्मदिवस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम मेहंदी स्थित श्री मारुतीनंदन मंदिर में दर्शन-पूजन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। इसके बाद ग्राम मेहंदी में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आत्मीय मुलाकात कर शुभकामनाएं स्वीकार की गईं।
इसके पश्चात अम्बेश जांगड़े ने जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देवरघटा स्थित मारुतिधाम, खरौद के ऐतिहासिक लक्ष्मणेश्वर मंदिर, शिवरीनारायण मंदिर, अकलतरा स्थित मां महामाया मंदिर एवं जांजगीर स्थित नहरिया बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।
रक्तदान शिविर के माध्यम से दिया सेवा का संदेश
खरौद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
शिवरीनारायण में फलों से तौलकर किया सम्मान
शिवरीनारायण में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अम्बेश जांगड़े को फलों से तौलकर जन्मदिवस मनाया। इस आयोजन में सम्मान, श्रद्धा और जनसेवा की भावना दिखाई दी।
युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत
ग्राम तरौद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अम्बेश जांगड़े का भव्य स्वागत किया और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
जिला भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन
सायंकाल जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर अध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सुशांत शुक्ला (विधायक बेमेतरा), नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), कमला देवी पाटले (पूर्व सांसद), प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सोमनाथ यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मीरी, राजेश सिंह, चुन्नीलाल साहू, रवि पांडेय, रेखा गढ़वाल, प्रियंका सिंह, मोहन कुमारी, अर्चना देवांगन, मानेश, नंद चौधरी, आशुतोष गोस्वामी, संतोषी दुबे, राम खुबवानी, मोहन यादव, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, आकाश सिंह, राजेश्वर पाटले, संतोषी सिंह, राजकुमार साहू, धजाराम साहू, समर्थ सिंह, निलेश गुप्ता, पवन यादव, उमेश राठौर, अमित यादव, अजीत गड़ेवाल, उमा सोनी, रघु कश्यप, प्रतिमा डेहरे, डॉ. जागृति, पूजा राठौर, प्रेमलता कौशिक, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र पाण्डेय, अनुराग शुक्ला, मिंटू राठौर, विक्की सिंह, सैल राठौर, रितेश, गोलू दुबे, विवेक शर्मा, प्रदीप, चुन्नी, रोहित, विजय एवं हरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अम्बेश जांगड़े ने सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज की सेवा के लिए वे सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।