
प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा – “और नेताजी, कैसे हो?” राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से आत्मीय संवाद
NTN NEWS REPORT// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2025 के मंच पर एक भावनात्मक व आत्मीय दृश्य देखने को मिला। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब राज्योत्सव के भव्य मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल को देखकर रुक गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए चंदेल का हाथ पकड़कर आत्मीयता से पूछा —
“और नेताजी, कैसे हो? सब ठीक है?”
जिस पर चंदेल ने दोनों हाथ जोड़कर विनम्रता से कहा —
“सब आपके आशीर्वाद और स्नेह से ठीक है।”
राज्योत्सव के इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का यह स्नेहपूर्ण संवाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए एक यादगार क्षण बन गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए मंच के नीचे भाजपा के प्रमुख नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वागत की इस श्रृंखला में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्रीगण एवं मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।
राज्योत्सव का यह क्षण न केवल औपचारिकता का प्रतीक था, बल्कि यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने साथ काम कर चुके नेताओं के प्रति गहरी आत्मीयता और सम्मान रखते हैं।