Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली राशि से हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी

उम्मीद खो चुके रामविलास के परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी  रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है। पाठक को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स में रिफर किया गया। एम्स में उनके स्वास्थ्य जाँच के पश्चात् डाक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने तथा सर्जरी में लगभग 05 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई।

रामविलास पाठक के पुत्र  रजनीश कुमार ने बताया कि हम सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। हार्ट सर्जरी की लागत लगभग 05 लाख रुपये आने की जानकारी मिलने पर हम पिताजी की सर्जरी का खर्च वहन नही कर सकते थे। हमारे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, कि अब कभी हमारे पिताजी स्वस्थ्य हो पाएंगे। रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसे विकट परिस्थिति में हमें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली और पिताजी के हार्ट की सर्जरी संभव होने की उम्मीद की एक किरण नजर आई। हमने रायपुर एम्स के डाक्टर द्वारा इलाज में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनवाया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पहुँचकर उनसे इलाज हेतु मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। हमारे द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पिताजी की हार्ट की सर्जरी हेतु कुल 05 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।

जिसके पश्चात् हमारे पिता रामविलास पाठक के हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सर्जरी पश्चात् अब हमारे पिताजी अपने घर आ चुके हैं। वे पहले की तरह सामान्य जीवन खुशी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं। हमारा परिवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है, उनके सुशासन में यह संभव हो पाया है कि उम्मीद छोड़ चुके हमारे संयुक्त परिवार में एक पति, पिता और दादा  रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!