Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला; नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी

NTN REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ खनिज अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत कुल 28 खनिज अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

तबादला आदेश खनिज साधन विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश के माध्यम से अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक बदलाव से विभागीय कामकाज को अधिक व्यवस्थित बनाने तथा खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

देखिए जारी आदेश…

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!