Advertisment
Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से योगेश का हुआ नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट

विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार हो रहा है इजाफा

रायपुर 10 सितम्बर 2024  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है और मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे मरीज जिन्हें गंभीर बीमारी है और जो इलाज करा पाने में समर्थ नहीं है उनके लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 25 लाख रूपए तक की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। इसी योजना के अंतर्गत राजनांदगांव के ममता नगर निवासी योगेश साहू का नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। एक वर्ष पूर्व एक निजी चिकित्सालय में जांच से पता चला कि उन्हें किडनी की समस्या है। जिसके बाद वे राजनांदगांव में डायलिसिस करा रहे थे। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उन्हें एम्स में बेहतर इलाज मिला और उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। इस इलाज के लिए किसी भी पूरी राशि का वहन मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया । योगेश ने बताया कि वे अभी स्वस्थ हैं और प्रत्येक सप्ताह जांच भी करा रहे हैं। राज्य में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना चलाने के लिए योगेश ने मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने के लिए संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!