Advertisment
छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर की गयी कार्यवाही

सक्ती, 10 सितम्बर 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं डभरा एसडीएम  बालेश्वर राम के मार्गदर्शन में थाना डभरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकराली से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर तहसीलदार डभरा एवं डभरा थाना पुलिस के संयुक्त टीम के द्वारा दो हाईवा, दो ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को जप्त कर थाना डभरा के सुपुर्द किया गया है l

हाईवा एवं ट्रैक्टर चालक के द्वारा मौके पर वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत के परिपेक्ष में यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार डभरा डॉ. रविशंकर राठौर के द्वारा बताया गया किसी भी प्रकार के अवैध कार्य पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । उक्त कार्रवाई तहसीलदार डभरा डॉ. रविशंकर राठौर ,नायब तहसीलदार श्री आशीष पटेल ,थाना प्रभारी श्री प्रवीन राजपूत , पटवारी श्री देव कश्यप के संयुक्त टीम की उपस्थित में की गई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!