Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

जनसहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्कूटी चोर हुआ गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़/चांपा 22 सितम्बर :- चांपा शहर में जनसहयोग से लगाए गए CCTV कैमरा के माध्यम से स्कूटी चोर को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता मिली है।

आरोपी के कब्जे से चोरी का एक स्कूटी बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) BNS के तहत की गई कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।आरोपी भुवन लाल देवांगन पिता बड़का दाऊ दाऊ राम देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी बजरंग चौक दीपका जिला कोरबा हा मु थाना चांपा के पीछे चांपा थाना चांपा का रहने वाला है।

मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी प्रवीण कुमार शर्मा निवासी रेस्ट हाउस के पास स्टेशन रोड चापा जो दिनांक 18.09.2024 के दोपहर करीब 22.00 बजे से 23.30 बजे के मध्य घर के सामने स्कूटी क्रमांक CG11-BK 0669 को खड़ा किया था। कुछ देर बाद देखा तो उक्त स्कूटी नही था, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा चोरी गए स्कूटी एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी, तथा जन सहयोग से चांपा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की आरोपी भुवन लाल देवांगन निवासी चांपा द्वारा चोरी का स्कूटी रखा है की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया जाकर चोरी किये गये स्कूटी क्रमांक CG11BK 0669 को बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, एएसआई बाबू लाल दिवाकर, प्रधान आर. विरेंद्र कुमार टंडन, आर. वीरेश सिंह, नितिन द्ववेदी, माखन साहू, खेम चरण राठौर, गोपेश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!