Advertisment
Uncategorizedअपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा गया जेल

अकलतरा थाना द्वारा की गई कार्यवाही

छत्तीसगढ़/जांजगीर 22 सितम्बर :- नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अविनाश कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।आरोपी के विरूद्ध धारा 74,75(2),332(B),351(A) बीएनएस 12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 03/09/2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे पीडिता मेडिकल स्टेार से दवाई लेकर आ रही थी की तभी रास्ते में आरोपी अविनाश कंवर पीछे से आया और पीडिता को बुरी नियत से छेडखानी करने लगा, पीडिता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 446/2024 धारा 74,75(2), 332(B),351(A) बीएनएस 12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश कंवर उम्र 31 वर्ष साकिन कोटगढ को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरी.बी.एल कोसरिया, आरक्षक कृष्णा पटेल, अनिल जागडे राजकुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!