Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीतिस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल स्टैंडर्ड की सरकार है : चरणदास महंत

मनरेगा बचाओ संग्राम: जांजगीर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, केंद्र सरकार पर योजना कमजोर करने का आरोप

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत एक दिवसीय उपवास एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उपवास की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। यह उपवास कार्यक्रम जांजगीर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कार्यक्रम समन्वयक विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

उपवास प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए रोजगार की एक अहम जीवनरेखा है, लेकिन बजट में लगातार कटौती कर इस योजना को खत्म करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा बजट में की जा रही कटौती को तत्काल रोकने और मजदूरों को समय पर पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों पर आवश्यक निर्णय नहीं लेने का विरोध जताया।

उपवास कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, मदनलाल अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, संदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, गोविंद कश्यप, शत्रुघ्न दास महंत, महेश्वर टंडन, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, ज्योति किशन कश्यप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, उत्तम पाटले, सेवादल जिला अध्यक्ष देव पाण्डेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा राघवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश पाण्डेय, ऋषिकेश उपाध्याय, रामबिलास राठौर, शाश्वत दीवान, पार्षद विष्णु यादव, भूपेंद्र चंद्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, आकाश तिवारी, परमेश्वर निर्मले, मुस्कान परवीन, अंजलि देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पवन साहू, अनीता प्रकाश, गोविंदा वैष्णव, सुमित दास, गौरव सिंह, अनिल राठौर, घनश्याम साहू, अशोक यादव, नरेंद्र खरे, गार्गी तिवारी, महेश खरे, शशिकांत बनाफर, कविता देवांगन, अतीक कुरैशी, प्रदीप यादव, अमन अग्रवाल, दिनेश महंत, सत्यनारायण सर्वे, कृष्ण प्रजापति, अजय शशि जगत, ओमप्रकाश साहू, सुधांशु तिवारी, दीपक श्रीवास, नवल किशोर सिंह, पवन चौहान, कमल वैष्णव, धनंजय कर्ष, हरदेव चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!