Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

रविवार को भी खुलेगा आधार केंद्र, जांजगीर प्रधान डाकघर में 12 घंटे सेवा

NTN REPORT// जांजगीर। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को भी प्रधान डाकघर जांजगीर, कचहरी चौक में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस दिन आधार से संबंधित सभी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बिना किसी व्यवधान के प्रदान की जाएंगी। नागरिक नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आईरिस) आदि का अपडेट भी करवा सकेंगे।

डाक विभाग की यह विशेष पहल उन नागरिकों के लिए की गई है, जो कार्यदिवसों में समय के अभाव के कारण आधार सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। विभाग ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


आधार बनवाने एवं अपडेट हेतु आवश्यक दस्तावेज (UIDAI के अनुसार)

1. पहचान प्रमाण (इनमें से कोई एक)

पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो पहचान पत्र, पेंशन कार्ड, CGHS/ECHS कार्ड, स्कूल/कॉलेज का पहचान प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर पहचान पत्र।

2. पता प्रमाण (इनमें से कोई एक)

राशन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली/पानी/गैस/मोबाइल बिल (तीन माह से कम पुराना), बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट (बैंक की स्टाम्प व हस्ताक्षर सहित), किरायानामा/रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट, सरकारी आवास का अलॉटमेंट लेटर।

3. जन्मतिथि प्रमाण (इनमें से कोई एक)

जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, 10वीं की अंकसूची (मार्कशीट) या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो।

4. 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तथा माता या पिता का आधार कार्ड अनिवार्य है।

5. नाम/संबंध सुधार के लिए

स्कूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या राजपत्र (गजट) अधिसूचना मान्य होगी।

नोट: आधार नामांकन एवं अपडेट की सभी सेवाएं UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रदान की जाएंगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!