Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

बच्चों के स्वास्थ्य की ओर बड़ा कदम: वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दांत व नेत्र परीक्षण शिविर

NTN NEWS REPORT// तिलई। वेल विशर फाउंडेशन द्वारा सम्पत लाल कौशिक बाल संस्कार विद्या निकेतन स्कूल तिलई में बच्चों के लिए निःशुल्क दांत एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से नेत्र सहायक डी.आर. भारते तथा निजी क्लीनिक संचालक डॉ. ओमकार निर्मलकर ने बच्चों की आंखों और दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। विशेषज्ञों ने बच्चों को दांत और आंखों की देखभाल, साफ-सफाई तथा नियमित जांच की अहमियत समझाई।

स्कूल के संचालक तुलाराम कौशिक ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है। स्कूल की डायरेक्टर शकुंतला कौशिक ने फाउंडेशन के लगातार सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर नियमित जांच कराने की सलाह दी। सचिव चिराग शर्मा ने बच्चों को दैनिक जीवन में योग, व्यायाम एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम संचालन फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य दीपक साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य सविता कौशिक ने किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में क्षेत्र में मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!