Advertisment
Advertisment
अपराधराज्य/शहर

एटीएम कैश लूट का करवाया था बड़ा ड्रामा: कुम्हारी पुलिस ने किया खुलासा, प्रार्थी ही निकला 14.60 लाख की फर्जी लूट का मास्टरमाइंड

NTN REPORT// कुम्हारी/दुर्ग, 07 दिसम्बर 2025।
थाना कुम्हारी पुलिस ने एटीएम कैश लूट की दर्ज एक बड़ी रिपोर्ट का खुलासा करते हुए मामला पूरी तरह से झूठा पाया है। हैरानी की बात यह रही कि जिस व्यक्ति ने स्वयं को लूट का शिकार बताया था, वही 14,60,000 रुपये की कथित लूट का मुख्य आरोपी निकला।

लूट की रिपोर्ट दर्ज… पर कहानी निकली फर्जी

दिनांक 07.12.2025 को आशीष राठौर निवासी चरोदा ने थाना कुम्हारी में शिकायत प्रस्तुत कर बताया था कि वह हिताची कंपनी के एटीएम में कैश लोडिंग का फ्रेंचाइजी होल्डर है।

उसके अनुसार, 06 दिसम्बर को वह 1460000 रुपये बैग में रखकर तेन्दुआ से मुरमुंदा दादर के एटीएम में लोडिंग हेतु जा रहा था। तभी कपसदा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर उसका बैग लूट लिया। रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 239/25 धारा 309(4) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में नहीं मिले लूट के कोई सबूत : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ , घटनास्थल निरीक्षण,  क्षेत्र में संभावित रूट की जांच, किसी भी तरह के लूट के साक्ष्य नहीं मिले। संदेह गहराने पर पुलिस ने आशीष राठौर से सख्ती से पूछताछ की।

कर्ज, EMI और कम कमीशन—यही बना झूठी लूट का कारण : पूछताछ में आशीष टूट गया और खुलासा किया कि— वह 12 एटीएम फ्रेंचाइजी संचालित करता है, इनमें से 4 सेल्फ फंडिंग और 8 कंपनी फंडिंग वाले हैं, लगातार कैश की कमी, एटीएम में कम ट्रांजेक्शन, घर और कार के लोन की EMI और एटीएम किराया व रखरखाव के बढ़ते खर्च इन सबके कारण उसकी आमदनी घट रही थी और वह आर्थिक संकट में था।

आशीष ने यह भी बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि कैश चोरी की पुलिस रिपोर्ट पर कंपनी को इंश्योरेंस क्लेम मिल जाता है, इसलिए उसने लूट की पूरी कहानी गढ़ी।

सेल्फ फंडिंग एटीएम में डाले 14.60 लाख और फिर दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट :  जांच में सामने आया कि— आरोपी ने विभिन्न एटीएम में कैश डालने के बाद अपने तीन सेल्फ फंडिंग एटीएम में 14,60,000 रुपये अतिरिक्त जमा कर दिए, और फिर उसी राशि को लूट लिया जाना बताया।

आरोपी गिरफ्तार, विवेचना जारी : कुशलता से की गई जांच के आधार पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी आशीष राठौर (उम्र 34 वर्ष), निवासी चरोदा पुरानी भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है।
अपराध में उपयोग हुई सभी गतिविधियों और लेनदेन की विस्तृत विवेचना जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!