
छत्तीसगढ़/रायपुर 18 सितम्बर :- नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले सरकारी कर्मचारी (शिक्षक) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक- 365/2024 धाराः- 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार- दिनांक 16.09.2024 को प्रार्थी संदीप कुमार बंजारे के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत आवेदन पेश किया, कि केशव प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम बहतरा मस्तुरी बिलासपुर अपनी राजनीतिक पहुंच बताकर जिला एवं सत्र न्यायालय में भृत्य के पद पर नौकरी लगवा देने की बात बोलकर प्रार्थी से नगदी रकम 7,00,000 रू. लेकर न तो नौकरी लगवाया और न ही पैसा वापस किया है इसी तरह अन्य कई लोगों से नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर करवाने के नाम पर कुल 60,59,000/रू. लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अप.क्र. 365/2024 धारा 420 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 18.09.2024 को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चाैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपीः- केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर का रहने वाला है।