Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधरायपुर

सावधान ! ऑनलाईन भुगतान का फर्जी स्क्रीन शॉट देखकर कही आप भी ना हो जाए ठगी के शिकार..

दुकानों में खरीदी कर ऑनलाईन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर देते थे घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़/रायपुर 18 सितम्बर:- रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र के दुकानों में फोन पे स्केनर से रूपये भुगतान करने का झांसा देकर ठगी करने वाले जोड़े को गिरफ्तार किया गया है।दुकानों में खरीदी कर ऑनलाईन भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर घटना को अंजाम देते थे।

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शाशा स्टोर्स एवं यूनिक कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान में फोन पे का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियान रिश्ते में पति पत्नि है।
आरोपियों के कब्जे से खरीदे गये कपड़े एवं अन्य सामान कीमती करीबन 15,000/- रूपये जप्त किया गया है।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी 01.लोकेश सिंह बंजारे पिता अजय सिंह बंजारे उम्र 26 साल पता बगदईपारा, तर्री रोड, थाना गोबरानवापारा, रायपुर 02.प्रिया पाण्डेय पति लोकेश सिंह बंजारे उम्र 25 साल पता बगदईपारा, तर्री रोड, थाना गोबरानवापारा, रायपुर के रहने वाले है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार – दिनांक 17.09.2024 को प्रार्थी विष्णु प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका शाशा स्टोर्स नाम से कपड़े की दुकान है। दिनांक 03.09.2024 को दुकान में लोकेश सिंह बंजारे एवं प्रिया पाण्डे नामक ग्राहक कपड़ा खरीदने आये थे, जो जींस पैंट, शर्ट, टीशर्ट, कारगो पैन्ट इत्यादि कपड़े खरीदने के बाद 7,300/- रूपये की खरीदी रकम का भुगतान फोन पे के माध्यम से करने का आश्वासन देकर स्क्रीनशॉट दिखाया, जो उनके द्वारा दी गई राशि इसके एकाउंट में नही आया। कुछ दिनो बाद जानकारी हुआ कि इन लोगो के द्वारा इसी प्रकार से यूनिक कलेक्शन शॉप से 6400 रूपये का सामान खरीदकर अन्य दुकानदारों के साथ भी धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 502/2024 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लोकेश सिंह बंजारे एवं प्रिया पाण्डेय को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों के कब्जे से खरीदे गये कपड़े एवं अन्य सामान कीमती करीबन 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!