Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

महानदी में बंद बोरी में मिले लाश के मामले में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा मृतक के व्यवहार से तंग आकर धारदार हथियार एवं डंण्डा से मारकर की गई थी निर्मम हत्या

जांजगीर 18 सितम्बर :- थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही के पास महानदी में बंद बोरी में मिले लाश के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन का लापता होने की सूचना थाना शिवरीनारायण में दर्ज की गई थी।

आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को छुपाने के उद्देश्य मोटर सायकल से मृतक के शव को भरकर ले जाया गया था। शव को  आरोपियों के द्वारा हसदेव नदी में बहा दिया गया था।आरोपियों द्वारा मृतक के व्यवहार से तंग आकर लोहे का धारदार हथियार एवं डंण्डा से मारकर  निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार, डंण्डा एवं मोटर सायकल को किया गया बरामद किया गया है।

आरोपियों के विरूद्ध धारा 103, 238, 3 (5) BNS के तहत कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के नाम (01) राकी कश्यप पिता स्व दिलीप कश्यप उम्र 33 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण (02) जगदीश कश्यप पिता स्व मनहरण कश्यप उम्म्र 29 साल निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा के है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार- मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन दिनांक 13.09.2024 के 05:00 बजे करीबन बिना बताये घर से निकला था जो दिनांक 14.09.2024 के 10.00 बजे तक घर वापस नहीं आया आने से मृतक की पत्नी की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। गुम इंसान जांच दौरान थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 15.09.2024 को सूचना मिला कि ग्राम करही थाना बिर्रा महानदी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है कि सूचना पर थाना बिर्रा में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिसकी पहचान मृतक संतोष कश्यप उम्र 37 साल निवासी सलखन का होना पाया गया। प्राप्त पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु को होमीसाईडल लेख किये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मुल अपराध थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 373/2024 धारा 103(1), 238 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं एसडीओपी चांपा  यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में मृतक को जहां आखिरी बार ग्राम सलखन में देखा गया था। घटना स्थल के आसपास के लोगो को मृतक के संबंध में पूछताछ की जा रही थी इसी क्रम में विश्वसनीय सुचना मिलने पर संदेही आरोपी रॉकी कश्यप एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया कि मृतक संतोष कश्यप आरोपी रॉकी के किराना दुकान में आकर जब चाहे बिना पुछे किसी भी सामान को उठाकर खा देता था एवं ले जाता था पैसा के लिए बोलने पर तुम गलत काम करते हो तुमको मैं जेल भेजवा दूंगा कहकर धमकी देता था। मृतक के द्वारा दिये गये धमकी से आरोपी रॉकी परेशान हो गया था तब आरोपी राकी ने अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ मिलकर इसे मारना है कहकर प्लान बनाया और दिनांक 13.09.2024 को शाम करीब 07:00 बजे के आसपास अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ शराब पी रहा था उसी समय मृतक संतोष कश्यप भी वहीं पर आया और आरोपी रॉकी के साथ वाद विवाद कर वहां से चला गया। आरोपी रॉकी कश्यप ने अपने दोस्त जगदीश को बोला की यह रोज मुझे परेशान करता रहता है उसके बाद रात्रि करीब 10.00 बजे के आसपास संतोष कश्यप फिर दुकान से कुछ दुर रोड पर खड़े होकर गाली गलौच कर शराब मांग रहा था जिसे दोनो आरोपी, मृतक को जान से मारने की नियत से दुकान अंदर से एक लोहे का धारदार हथियार दरैती लाया तथा मृतक के गर्दन के पीछे मारा जिससे मृतक संतोष के गले का पीछला हिस्सा कटकर खुन बहने लगा मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक के लाश को छिपाने के उद्देश्य से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में बांधकर दोनो आरोपी मिलकर मोटर सायकल लाल रंग का पैशन प्रो ले जाकर उसी रात करीब 12.30 बजे के आसपास ग्राम सलखन गोधना कुरियारी तुस्मा मुडपार कनस्दा नगारीडीह केरा को पार कर ग्राम सिलादेही के पहले बने हसदेव नदी के पुल पर गये तथा संतोष कश्यप के शव को नदी के तेज बहती पानी में फेक दियें। पुलिस विवेचना दौरान दोनो आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार लाठी, मोटर सायकल क्रमांक पैशन प्रो सीजी-11-सीएफ- 1827 को बरामद किया गया है। आरोपी (01) राकी कश्यप (02) जगदीश कश्यप दोनो निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.09.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार, उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण सायबर टीम से उपनिरी पारस पटेल प्रभारी सायबर सेल एवं थाना स्टॉप शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!