Advertisment
Uncategorized

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 88 लाख रुपए की ठगी

57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया

रायपुर:-रेंज साइबर रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी पी हरिकिशोर कांचीपुरम चेन्नई  गिरफ्तार 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक में भी रिपोर्ट दर्ज है।

प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि पी हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 वर्ष, गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार का रहने वाला है, वह पल्लावरम कांचीपुरम चेन्नई, जाकर सिम कार्ड, खाता अरेंज कर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाक्रम को अंजाम दिया था।

आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक बैंगलोर में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 11/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!