Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

सोशल मीडिया पर बाल अश्लीलता फैलाने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार, जांजगीर-चाम्पा पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई

NTN REPORT// जांजगीर-चाम्पा | 15 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पामगढ़ पुलिस ने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधों पर लगातार निगरानी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। NCRB द्वारा 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक व इंस्टाग्राम पर नजर रखी जाती है। बाल अश्लीलता से संबंधित सामग्री देखने, अपलोड करने या प्रसारित करने वालों की जानकारी संबंधित जिला साइबर सेल को दी जाती है, जिस पर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि आरोपी – संदीप सैनी, पिता धरमपाल सैनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी थानाभवन वार्ड क्रमांक 07, थाना थानाभवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किए गए थे।

मामले में आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 14 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांजगीर पुलिस की आम जनता से अपील : सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो व वीडियो साझा न करें। साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर किया गया कोई भी पोस्ट या संदेश व्यक्तिगत नहीं होता, वह अनेक लोगों तक प्रसारित हो सकता है।

किसी भी फोटो, वीडियो या मैसेज को फॉरवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। सत्यता से अनजान होने की स्थिति में किसी भी सामग्री को साझा न करें। सायबर सेल जांजगीर द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सायबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में योगदान : उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चाम्पा पुलिस का स्पष्ट संदेश था है कि
सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!