
अकलतरा में जुए पर पुलिस का करारा प्रहार: 8 जुआरी धराए, नकद व ताश जब्त
NTN REPORT// जांजगीर-चाम्पा | 15 दिसंबर 2025।जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम ने संयुक्त छापेमार कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ में की गई, जहां से जुआ खेलते हुए आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं ताश की गड्डी बरामद की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुआरियों के पास से कुल 11,850 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। जिले में जुए सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
1. सूरज मिरी, पिता विनोद मिरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, कोटगढ़
2. उमेश केवट, पिता शिवचंद केवट, उम्र 34 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती-2, अकलतरा
3. महेन्द्र सिंह मिरी, पिता विनोद कुमार मिरी, उम्र 24 वर्ष
4. सूरज यादव, पिता राम कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बरगंवा
5. शिवा धीवर, पिता लखेश्वर धीवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरगंवा
6. रामगोपाल डहरिया, पिता दिलहरण डहरिया, उम्र 43 वर्ष, निवासी बूचिहरदी, थाना बलौदा
7. राजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू, पिता तीजराम साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा
8. ओम प्रकाश यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा
सराहनीय भूमिका: उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, शंकर यादव एवं सायबर सेल जांजगीर की टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।