Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपा

छात्रों के समक्ष देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी, पूर्व प्रभारी प्राचार्य गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएँ आहत करने का मामला, पामगढ़ पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई

NTN REPORT//जांजगीर-चाम्पा | 15 दिसंबर 2025। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसका वीडियो/ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले का संक्षिप्त विवरण : पुलिस के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल, डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर सतनामी (उम्र 50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-06, पामगढ़ द्वारा विद्यालय के छात्रों के समक्ष हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस कृत्य से हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाएँ आहत होने की शिकायत सामने आई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना पामगढ़ तक पहुँची।

कानूनी कार्रवाई : सूचना के आधार पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 अंतर्गत धारा 299 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.12.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका : इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी, पामगढ़) के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, आर. यशवंत पाटले तथा थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस का संदेश : पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!