Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

लूट करने वालें तीन आरोपी पकड़े गए , विद्युत विभाग के कर्मचारी से की थी लूट

छत्तीसगढ़/सक्ति 19 सितम्बर :- विद्युत विभाग के कर्मचारी से लूट करने वाले 03 लूटेरो को 24 घण्टो मे थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।आरोपीगण 1. अमित विश्वकर्मा पिता सुशील विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी कोटा वार्ड कमांक 06 थाना कोटा जिला बिलासपुर (छग) 2. किशन पाण्डे पिता बसंत पाण्डे उम्र 20 साल निवासी कोटा वार्ड कमांक 06 थाना कोटा जिला बिलासपुर (छग) 3. विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पकड़ा गया है।

आरोपियों के पास से बरामद संपत्ति नगदी रकम 1500 रूप्यें, एक नग मोबाईल मॉडल MOTOROLA EDGE 50 FUSION एवं फुल एक नग पिट्ठु बैग एवं टार्च कुल जुमला कीमती 27500 रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 309 (4), 111 बीएनएस अपराध क्रमांक 220/24 के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार – प्रार्थी कैलाश राम सिदार पिता स्व. ननकू राम सिदार उम्र 58 साल निवासी दर्राभांठा का दिनांक 19.09.24 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सोहागपुर CSPDCL में लाईन मेन के पद पर कार्यरत है जो दिनांक 18.09.24 को सोहागपुर DC से ड्युटी कर रात्रि 11.00 बजे अपने मोटर सायकल कमांक CG12AX1588 से अपने घर दर्राभांठा जा रहा था करीबन 11.50 बजे जैसे ही धनेलीमांठा पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा था उसी समय स्कुटी सवार तीन लड़के उसके मोटर सायकल को सामने से रोक कर स्कुटी से नीचे उतरे और चाकु से मारने की धमकी देकर उसके सामनें के पाकेट में रखे मोबाईल मॉडल MOTOROLA EDGE 50 FUSION जिसमें जिओ का सीम कमांक 8889093015 लगा हुआ है एवं फुल पेंट के पाकेट में 1500/- रूपये एवं मेरे पिट्ठु बैग को लूटकर बाराद्वार की ओर भाग गये। बैग में मेरा CSEB का परिचय पत्र एवं टार्च रखा हुआ है, भागते समय मैने स्कुटी के पीछे नंम्बर CG10BT2162 देखकर याद कर लिया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अप. क्र. 220/24 धारा 309(4)’ बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के फरार आरोपीगण की पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 19.09.24 को आरोपीगण 1. अमित विश्वकर्मा पिता सुशील विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी कोटा वार्ड क्रमांक 06 थाना कोटा जिला बिलासपुर (छग) 2. किशन पाण्डे पिता बसंत पाण्डे उम्र 20 साल निवासी कोटा वार्ड कमांक 06 थाना कोटा जिला बिलासपुर (छग) 3. विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को हिसरात में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया।

आरोपियो के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मोबाईल मोटारोला कंपनी एवं नगदी 1500 रूप्यें एवं पिटवू बैग, टार्च कुल जुमला रकम 27500 रूप्यें को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जो अपराध स्वीकार करने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजेश खलखो, उपनिरी. अनवर अली सउनि नजीर हुसैन, प्रआर. अरूण कौशिक, प्रधान आर. मनीष राजपूत मप्रआर. चंद्रकलॉ सोन,, आर. घनश्याम पाण्डेय, आर.योंगेश राठौर, अजय कंचन सिदार, l सिदार, टकेश्वर कटकवार, सैनिक राजेश कंवर का योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!