Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री का फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायपुर19 सितम्बर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाने वाला रामनगर तहसील फुलेरा राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी राकेश परिहार गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, सिम कार्ड जप्त पूर्व में एक आरोपी को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) विष्णुदेव साय के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी.बनाकर फ्रेंड्स ऐड कर छवि धुमिल करने तथा छल से रुपए कमाने के उद्देश्य से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा था। सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(C)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज  अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देशानुसार टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश परिहार को पकड़ा गया।

आरोपी ने 2022 में माननीय मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी ID बनाना बताया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी ID बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी को 19/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – राकेश कुमार परिहार पिता मूलचंद बलाई उम्र 32 वर्ष गांव रामनगर तहसील फुलेरा जिला जयपुर राजस्थान का रहने वाला है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!