
छत्तीसगढ़/रायपुर:- राज्य सरकार विकास प्राधिकरणों में नियुक्ति कर दी है आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधयाक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। विधायक, लता उसेंडी को बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वही दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देखिए आदेश….
