
गुपचुप शादी की चर्चा: बिग बॉस 19 फेम नतालिया जानोसजेक ने सिंगर दानिश अल्फाज को बताया ‘पति’
NTN NEWS REPORT// मुंबई। रियलिटी शो Bigg Boss 19 से देशभर में पहचान बनाने वाली पोलिश एक्ट्रेस Natalia Janoszek एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो खत्म हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का सिलसिला जारी है। इस बीच नतालिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर Danish Alfaz से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस खबर पर दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक वायरल वीडियो ने अटकलों को हवा दे दी है।
वायरल वीडियो में ‘पति’ कहकर बुलाया : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में नतालिया खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में वह दानिश को गर्व से अपना “पति” कहकर संबोधित करती दिखाई देती हैं। वीडियो में नतालिया ने सफेद रंग की लेस वाली वेडिंग ड्रेस पहनी हुई है और सिर पर घूंघट डाला हुआ है। वहीं दानिश सफेद पिनस्ट्राइप सूट में नजर आ रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने इस जोड़े को बधाई दी, जिस पर दोनों ने मुस्कुराते हुए “थैंक यू” कहा।
बहन ने पोस्ट कीं तस्वीरें, फिर किया डिलीट : मामले को और बल तब मिला जब दानिश की बहन ने कथित शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि कुछ ही देर बाद इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद फैंस के बीच चर्चा और तेज हो गई। फिलहाल नतालिया और दानिश की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कौन हैं दानिश अल्फाज? : Danish Alfaz मुंबई में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और एक्टर के तौर पर दानिश ने कई लोकप्रिय गाने दिए हैं। उनके चर्चित गानों में Koi Shehri Babu 2.0, Tohfa, Jeene Ki Tamanna, Mubarak Ho, Katilana और Main Tere Ishq Mein 2.0 शामिल हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं।
बिग बॉस में मृदुल तिवारी संग चर्चा में रही केमिस्ट्री : Bigg Boss 19 के दौरान करोड़पति यूट्यूबर Mridul Tiwari और नतालिया की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें भी सामने आई थीं। शो के दौरान जब मृदुल ने ऑन कैमरा यह स्वीकार किया था कि वह नतालिया को पसंद करते हैं, तब एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए उन्हें “शुक्रिया जान” कहकर जवाब दिया था। इसी वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार : फिलहाल वायरल वीडियो और डिलीट की गई तस्वीरों के आधार पर शादी की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन जब तक नतालिया या दानिश की ओर सेआधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं मानी जा सकती। अब फैंस को दोनों के रिएक्शन का इंतजार है।