Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भाजपा मंडल जांजगीर-नैला की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जांजगीर-नैला की मासिक कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन विस्तार अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री एवं मंडल प्रभारी नंद चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ने की।बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सनत पटेल, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमलता कौशिक सहित मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती पर दिया गया विशेष जोर

मुख्य अतिथि नंद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के दम पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है, जो कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान

मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ने कहा कि आज अरब सागर से लेकर गंगा सागर तक भाजपा की सरकार है और देश की जनता का भरोसा भाजपा के साथ लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सनत पटेल ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय बनाने पर बल दिया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों में सामूहिक रूप से सुनने की कार्ययोजना भी तैयार की गई। इसके साथ ही हाल ही में संपन्न चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मंडल के विभिन्न मोर्चों में नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विवेक सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रामेश्वर पटेल ने व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में सुधीर अग्रवाल, उमेश राठौर, अजीत गढ़वाल, भूपेंद्र साहू, पुष्पेंद्र निर्मलकर, दुलौरिन चौरसिया, अनिता कहरा, उर्मिला निर्मलकर, रिया यादव, रितेश राठौर, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, गज्जू ध्रुव, देव कुमार गढ़वाल, गुड्डू कहरा, नंदलाल यादव, पंकज कहरा, सुनील कश्यप, रघुनंदन कश्यप, सोनू यादव, सुनील भवानी, सरोज साहू, देवनारायण सिदार, फिरदौस खान, रामचंद्र गोपाल, कृष्ण कुमार राठौर, रघुवंशमणि तिवारी, कार्तिकेश्वर पांडेय, राकेश चौहान, अंकित, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र कर्ष, अजय कौशिक, मोंटू खान, मनोज सूर्यवंशी, संतोष श्रीमोर, कमलेश यादव, राजीव सेन, श्याम सोनू यादव, छत्रपाल विजय, अखिलेश यादव, लालजी भगत, अशोक केवट, अमित केवट, पिंकू राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!