
बेलगाम रफ्तार : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा आरक्षक
छत्तीसगढ़/जांजगीर 22 सितम्बर :- आज सुबह जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेड मार्ग में जिला न्यायालय की ओर से आ रही तेज रफ्तार की एक सफेद कार ने दोपहिया चालक को इतनी तेज रफ्तार में ठोकर मारी की आरक्षक उछल कर दूर जा गिरा और गाड़ी वाला ठोकर मारकर तीव्र गति से फरार हो गया गनीमत यह रही की आरक्षक को कोई चोट नहीं आई केवल दोपहिया वाहन ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ। दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति का नाम बलदेव प्रसाद जांगड़े है जो की वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निवासरत है।
आरक्षक के बताए अनुसार जिला न्यायालय की ओर से आ रही गाड़ी बहुत ही तेज गति से आ रही सफेद कार ठोक कर तीव्र गति से फरार हो गई जिससे आरक्षक को कोई चोट तो नही आई पर उसका दोपहिया वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी सूचना उसके द्वारा डायल 112 को दी गई।और आरक्षक ने बताया की इसकी एफआईआर जांजगीर थाने में मेरे द्वारा की जाएगी।
विदित है की पूर्व में भी इस मार्ग में कई घटनाएं होती रही है जिसमे लोगों की मृत्यु भी हुई है।जिसको संज्ञान में लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जांजगीर कलेक्टर के माध्यम से भारी वाहनों को प्रतिबंधित कराया गया था जिससे घटनाओं में कमी भी आई थी परंतु वर्तमान में भारी वाहन ट्रेक्टर धड़ल्ले से तेज रफ्तार में दौड़ रहे है जिस पर लगाम लगाने और कार्यवाही की दरकरार है।
दुर्घटनाओं को देखते हुए कुछ ही दिनों पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गति अवरोधक लगाया गया है परंतु कुछ जगह विशेष पर ही, जबकि घटना जनित और भी मुख्य जगहों को छोड़ दिया गया जहा दो-दो स्कूलों को जाने हेतु क्रॉसिंग है जहा से छोटे छोटे बच्चो का आना जाना लगा ही रहता है और इन्ही स्थानों में ज्यादा घटनाए घटित होती रही है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा जगह-जगह पर मार्ग के मध्य में बने डिवाइडर को भी आवागमन के लिए बीच बीच में खुला छोड़ देना भी हो रही घटनाओं का प्रमुख कारण है जिसे यथाशीघ्र बंद करने की आवश्यकता है जिससे लगातार हो रही घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।