Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा जिले में ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ का शुभारंभ

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आज बाल सुरक्षा सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 14 से 20 नवम्बर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रमों की रूपरेखा

14 नवम्बर (प्रथम दिवस): उद्घाटन समारोह एवं मेधावी बच्चों का सम्मान

15 नवम्बर (द्वितीय दिवस): स्कूलों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

16 नवम्बर (तृतीय दिवस): मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम पर जनजागरूकता कार्यक्रम

17 नवम्बर (चतुर्थ दिवस): बच्चों का पुलिस थाना/चौकी भ्रमण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी

18 नवम्बर (पंचम दिवस): बाल देखरेख संस्थानों में गुड टच-बैड टच व पॉक्सो एक्ट पर जानकारी

19 नवम्बर (षष्ठम दिवस): छात्रावास/डॉरमिटरी में पौष्टिक आहार एवं नशा के दुष्प्रभावों पर जागरूकता

20 नवम्बर (सप्तम दिवस): समापन समारोह, खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिताएं

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थिति

उद्घाटन समारोह पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— रेखा गढ़ेवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला , डीएसपी कविता ठाकुर, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम,  तानिया अनुरागी पांडेय , संगीता पांडेय , लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, काउंसलर, परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आयोजित यह सप्ताह बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और जागरूकता को समर्पित रहेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!