Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय संयनगर नरियरा में निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर

NTN NEWS REPORT// बाल दिवस के अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन द्वारा नगर पंचायत नरियरा के प्राथमिक शाला संयनगर में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में मुलमुला थाना प्रभारी पटेल, जेएसडब्ल्यू प्लांट के सीएसआर विभाग से सचिन दुबे, रोशन सिंह, अमित सिंह बैस, महाराणा शिक्षण समिति के अध्यक्ष देवभूषण सिंह, पूर्व शिक्षक एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरप्रसाद यादव उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी पटेल ने बच्चों को नशा न करने की प्रेरणा दी और गुड टच–बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
जेएसडब्ल्यू के सीएसआर प्रमुख सचिन दुबे ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए सभी से मिलकर समाधान खोजने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरप्रसाद यादव ने 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, इस विषय पर प्रकाश डाला।

दंत विशेषज्ञ निधि श्रीवास्तव और नेत्र विशेषज्ञ आर. के. यादव ने बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने किया।
वेल विशर फाउंडेशन से अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, सदस्य प्रशांत कोटनगले उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षक दीपक यादव, रामकुमार दिव्य तथा स्वास्थ्य टीम से भारते और अनिता ओगरे शामिल रहे।

सभी अतिथियों एवं स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य प्रशांत कोटनगले ने व्यक्त किया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!