Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 14 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति दी है और इसी तरह बिहार भी अब तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को ओडिशा की प्रसिद्ध छेना पोड़ा मिठाई भेंट की। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव जोर-शोर से मनाया गया। कालीबाड़ी से लाल चौक तक भव्य बाइक रैली निकाली गई तथा पटाखों, आतिशबाज़ी और जयकारों के साथ विजय का उत्सव मनाया गया।

इस दौरान गोपाल सोना, पंकज जगत, भगवान दीप, आशीष आहूजा, प्रदीप नायक, दर्शन नायक, टीके चौहान, अर्पित सूर्यवंशी, योगी नरेश साहू, जीतेन्द्र साहू, भरत कुंडे, नवीन वर्मा सहित बड़ी संख्या में उत्कल समाज के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!