
चैंपियंस ट्रॉफी 7 A साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन..
जांजगीर चांपा जिले में हॉकी खिलाडियों की प्रतिभा का हो रहा विकास
जांजगीर चाम्पा 22 दिसम्बर 2024 // चैंपियंस ट्रॉफी 7 A side हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर चांपा जिले में किया जा रहा है। जांजगीर के हॉकी खिलाडियों की प्रतिभा का विकास के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार हेतु हॉकी खेल को लोकप्रिय बनाने के लक्ष्य व मिशन को लेकर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले से 6 कोरबा जिले से 2 व बिलासपुर जिले से 1 टीम भाग लेगी। बालिका वर्ग से कुल 4 टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी।
जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति से आयोजित की जाएगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त टीम के खिलाड़ियों को मेडल व चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्व भुवनेश्वरी चौबे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सभी विजेता उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त टीम को स्व शशि शुक्ला स्मृति ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड सर्वश्रेष्ठ डिफेंस सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के मार्गदर्शक अरुण झाझडिया जिला अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल संयोजक राजीव ठाकुर सचिव राकेश गढ़वाल उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल चंद्रजीत सोनवान पुष्पेंद्र गढ़वाल सतीश शर्मा, सुशील सिंह, अमित यादव, योगेश चौरसिया, तरुण साहू, रवि करियारें, सोमदेव खरे, उमाशंकर चंद्रेश, सूरज खरे ,राज कटकवार, छबिलाल, देवा गढ़वाल, प्रदीप करियर ,राजेश्वर कहरा ,अमित कहरा, सुनील साहू ,पप्पू सारथी, राजा गढ़वाल, बादल गढ़वाल, ऋतिक कहरा, रविन्द्र टंडन, अक्षय धीवर, ज्ञानदीप गढ़वाल, ओम श्रीवास, अमित परमहंस, संजना साहू, सोनाली यादव, संजना गोंड, रुखसार कमल ,सीमा सोनवानी ,रानी सोनवानी, करीना, आंचल सोनवानी
प्रयासरत हैं।