Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

आर.आई. प्रमोशन घोटाले पर ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 19 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी 

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 19 नवम्बर 2025।
राज्य में चर्चित आर.आई. प्रमोशन घोटाला प्रकरण में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 19 विभिन्न स्थानों पर एकसाथ छापेमार कार्यवाही की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण के संबंध में की गई है।

फाइल फोटो

घोटाले का प्रकरण इस तरह हुआ दर्ज

आर.आई. प्रमोशन घोटाला प्रकरण अपराध क्रमांक 64/2025 के तहत धारा 7(C) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) एवं धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.द.वि. के प्रावधानों में 18 नवम्बर 2025 को पंजीबद्ध किया गया था।

इन स्थानों पर मारे गए छापे

जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के परिसरों में तलाशी ली गई, वे परीक्षा संचालन समिति के प्रश्न पत्र मुद्रण व वितरण कार्य तथा प्रमोशन दिलाने की लायजनिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आज जिन स्थानों पर एकसाथ कार्यवाही की गई, उनमें शामिल हैं—

रायपुर – 10 स्थान

गरियाबंद – 1 स्थान

बेमेतरा – 1 स्थान

बिलासपुर – 1 स्थान

कांकेर – 1 स्थान

बस्तर – 1 स्थान

सरगुजा – 4 स्थान

कुल मिलाकर 19 जगहों पर तलाशी की गई।

क्या-क्या मिला छापेमारी में तलाशी के दौरान जांच दल ने कई महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की— डिजिटल साक्ष्य , लेनदेन से जुड़े एग्रीमेंट , संदिग्ध दस्तावेज , प्रमोशन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कागजात

आगे की कार्रवाई जारी

बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। EOW के अनुसार इस घोटाले से जुड़े कई पहलों की परतें खुल रही हैं और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!