Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश किए जारी

NTN REPORT जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी 2026।
जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।

फाइल फोटो

जारी आदेश के अनुसार जिले में निम्नलिखित अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना की गई है —

🔹 तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

  • शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है।
  • अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकलतरा पदस्थ किया गया है।
  • महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है।
  • टिकेंद्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा पदस्थ किया गया है।
  • अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़ पदस्थ किया गया है।

🔹 अतिरिक्त एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना

  • शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ पदस्थ किया गया है।
  • संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है।
  • चंद्रकुमार साहू को नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाना है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

जिले में इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखिए आदेश…

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!