Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

NTN NEWS REPORT//जांजगीर-चाम्पा,19 जनवरी 2026। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बीरबल कश्यप पिता भागराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरियारी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चाम्पा लंबे समय से फरार था।

घटना का विवरण

पीड़िता द्वारा थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2022 को आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। आरोपी ने पीड़िता की बेइज्जती करने की नीयत से आपराधिक कृत्य किया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 354 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

तीन वर्षों से फरार था आरोपी

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ घटित अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी बीरबल कश्यप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!