NTN NEWS REPORT// भिलाई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में एक पाँच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी किशोर चौहान (23 वर्ष) द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना पुरानी भिलाई में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े सख्त प्रावधानों के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 12 भी आरोपित की गई है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।