Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात

रायपुर 29 सितंबर 2024// ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी, अंजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया।

उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ़ जॉब का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फ़िल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ से जुड़ने की अपील की। इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेन्ज इसमें शामिल किये गए हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!