Advertisment
Uncategorized

पितरों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए ?

घर में पितरों की तस्वीर लगाने से परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पितरों की तस्वीर घर में कहा और किस दिशा में लगानी चाहिए। जिस से उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहें। आज हम आपको बताते हैं, घर में कहां पर पितरों की फोटो को लगाना चाहिए?

घर में कहां हो पितरों की तस्वीर ?

शास्त्रों के मुताबिक पूर्वजों की तस्वीर के लिए उत्तर दिशा की दीवार सबसे उत्तम मानी गई है। वहीं दक्षिण दिशा को भी पितरों का स्थान बताया गया है।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवार पर पितरों का चित्र नहीं लगना चाहिए, इन्हें हमेशा लकड़ी के स्टैंड पर ही रखना चाहिए।

• ज्योतिष शास्त्र की माने तो घर में पितरों की अधिक फोटो नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

• ज्योतिषों की माने तो पितरों और देवताओं के चित्र अलग-अलग स्थान पर रखना चाहिए। पितरों की तस्वीर पूजा स्थल पर नहीं रखना चाहिए।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों के चित्र कभी भी घर के मध्य में, रसोई घर में, शयनकक्ष में नहीं लगना चाहिए।

तो भक्तों यह लेख यही समाप्त होता है। लेकिन किसी भी कारणवश पितृ पक्ष में आप अपने पितरों के लिए पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो सेवा या पूजा सेवा के माध्यम से आप पितृ पक्ष के दौरान मोक्षदायी नगरी गया और हरिद्वार के पावन गंगा घाट पर अपने पितरों के लिए पूजा, दान या फिर गौ सेवा करवा सकते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!