Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया पुलिस की गिरफ्त में

पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

बिलासपुर 29 सितम्बर :- राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगे थे आरोपियों नेपूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपिया का नाम  खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 10.01.23 को प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था। जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है।

सूचना से पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह भापुसे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा , सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक अजय शर्मा ,महिला आरक्षक इफरानी,फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!