
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा “एक देश – एक चुनाव” प्रस्ताव को स्वीकृति दिये जाने का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वागत किया है।
साथ ही मुख्यमंत्री साय ने कहा की देश सशक्त लोकतंत्र में चुनावी व्यय को घटाने, राजनीतिक स्थिरता, संसाधनों का उपयोग राष्ट्रहित में करने और सतत विकास की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का यह निर्णय अद्वितीय है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार है।