Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरें

आपरेशन मुस्कान के तहत 26 गुम मासूम बरामद

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके तहत 15 दिवस के भीतर जिले के 26 गुम बालक/बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता है।

गुम बालक/बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल  जांजगीर- चाम्पा पुलिस द्वारा सौंपा गया है। थाना /चौकी स्तर पर टीम गठित कर गुम अपहृत बालक/बालिकाओं की पतासाजी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था।

विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन में जिले में गुम/अपहृत बालक/बालिकाओ को दस्तयाब करने हेतु गंभीरता को लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा  राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु 01 सितंबर 2024 से आपरेशन मुस्कान अभियान प्रारंभ किया गया है, जो लगातार माह सितंबर तक चलेगा। इसी क्रम में दिनांक 01.09.2024 से 15.09.2024 तक 15 दिवस के भीतर आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत् जिले में गुम बालक/बालिका दस्तायाब हेतु थाना/चौकी स्तर पर गठित टीमों के द्वारा महाराष्ट्र,जम्मु कश्मीर से तथा छ.ग. के अलग- अलग जिलों से गुम बालक बालिका को सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनों को सकुशल सुपूर्द किया गया है।

इस प्रकार जिले के गुम/अपहृत 04 बालक एवं 22 बालिका को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम/अपहृत बालक बालिका की पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!