
सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगड़ में विराजे श्री गणेश जी की पूजा अर्चना एवं सेवा में नारी शक्तियाँ
छत्तीसगढ़/जांजगीर 16 सितम्बर:- हसदेव विहार सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगड़ में विराजे श्री गणेश जी की पूजा अर्चना एवं सेवा में हाउसिंग बोर्ड कालोनी की नारी शक्तियाँ सेवाभाव से लगी हुई है।
विदित हो कि इस वर्ष के गणेश चतुर्थी पर कालोनी की समस्त महिलाए एक जुट हो कर दस दिनों तक चलने वाले श्री गणेश उत्सव की बागडोर संभाली हुई है। रोज सुबह शाम आरती एवं भजन कीर्तन कर पूरे कालोनी को भक्तिमय बनाए रखने में अपना योगदान दे रही हैं। साथ ही हर रोज विभिन्न प्रकार के भोग प्रसाद स्वयं से बनाकर श्री गणेश जी में अर्पण कर रही है।
श्री गणेश जी के इस दस दिवसीय उत्सव में संपूर्ण कालोनी भक्तिमय हो गई है इस संपूर्ण आयोजन को उत्सव को सफल बनाने में नारी शक्तियों की सभी लोगो ने बड़ी प्रशंसा की और भविष्य में श्री गणेश चतुर्थी के उत्सव को और भव्य रूप से मनाने की बात कही।


