Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

अवैध संबंध के चक्कर में अपने ही पति की चार लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

आरोपी महिला सहित पांच आरोपी भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़ 15 सितम्बर :- थाना तोरवा अंतर्गत हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ है। 04 लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला अपने आशिक़ सहयोगी आरोपियों सहित पकड़ी गई है। उक्त हत्याकांड में कुल 05 आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है।आरोपी महिला का आरोपी दीपक महिलेश्वर के साथ अवैध संबंध था।आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड (scalpel) भी जप्त किया गया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली CSP के निर्देशन में आरोपी  पकडे गये।

आरोपिय के नाम 1. दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 25 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा 2. कमल महिलेश्वर पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 21 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा 3. अनिल रजक पिता विनोद रजक उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा 4. विक्की लहरे उर्फ मक्खी पिता भरतलाल लहरे उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा 5. अंजली घृतलहरे पति देवेंद्र बनर्जी उम्र 30 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा के रहने वाले है।

दिनांक 13.09.2024 को तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है , वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर सूचना तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) समेत एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सूचक द्वारा यह सूचना तस्दीक़ करते ह्यूज बताया गया कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात पुरुष मृतक उम्र करीबन 25 से 30 साल की किसी चीज से मारकर हत्या करना पाया गया जो प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने से मौके पर ही बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया और अज्ञात मृतक की पहचान हेतू सरहदी जिलो में मृतक की फोटो ले जाकर पहचान कराई गई जो मृतक के ससुराल वालो के द्वारा मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी पिता संतोष बनर्जी उम्र 37 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रूप में की गई जो संदेह के आधार पर आरोपी दीपक महिलेश्वर ,कमल महिलेश्वर ,अनिल रजक , विक्की लहरें सभी निवासी डिहुपारा सिमगा से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरें को मृतक काफी परेशान मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई तथा चार लाख रुपए की सुपारी देने की बात कह कर दीपक महिलेश्वर के बोलने पर उसके दोस्त विक्की लहरे,अनिल रजक तथा दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले सर्जिकल ब्लेड(scalpel) से मृतक के गले में वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल को जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में अपराधियों की धरपकड़ करने और अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने वाले तोरवा थाने और एसीसीयू की पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने शाबाशी दी है ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!