
छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़/कवर्धा 15 सितम्बर :- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी और जल्द ही क्षति का आंकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें और राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें।