Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधरायपुर

जनता से रिश्ता अखबार कार्यालय में 32 लाख रूपये चोरी करने वाला आरोपी रौनक डे गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायपुर 15.09.2024:- जनता से रिश्ता अखबार कार्यालय में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी रौनक डे पिता दीपक डे उम्र 27 साल पता ओमधाम कालोनी, माना कैम्प, थाना माना कैम्प, जिला रायपुर का रहने वाला है आरोपी के कब्जे से 02 नग लैपटाप, 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये कुल जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 422/24 धारा 381 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का विवरण:- चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 30.07.2024 को प्रार्थी पप्पू फरिश्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके अखबार कार्यालय मंे वर्ष 2020-21 से रौनक डे नामक कर्मचारी काम कर रहा था, जो एकाउंटेट, बैंकिंग, कर्मचारियों का पेमेंट, इंश्यारेंस पाॅिलसी एवं अन्य लेनदेन संबंधी कार्य देखता था। यह दिनांक 20.05.2024 को अपने बेटे के साथ दिल्ली जा रहा था। दिल्ली जाने से पहले अखबार कार्यालय के रेस्ट रूम जहां पर नगदी रकम एवं अन्य दस्तावेज रखा जाता है। उस कमरे में ताला लगाने के लिये अपने विश्वसनीय कर्मचारी रौनक डे से लिंक कंपनी का ताला बाम्बे मार्केट से मंगवाया था। रौनक डे के द्वारा एक ताला एवं दो चाबी लाकर दिया जिसे ताला का तीन चाबी देते है दो चाबी कैसे दे रहा है पूछे जाने पर आजकल कंपनी वाले दो ही चाबी देना बताया। जिस पर यह यकीन कर रेस्ट रूम में ताला लगाकर दिल्ली चला गया। दिल्ली से वापस आकर दिनांक 12.07.2024 को दोपहर में अपने रेस्ट रूम चेक करने पर वहां रखे सुटकेस को देखा तो उसमें रखे रकम 32 लाख रूपये नही था। इस संबंध में अपने कर्मचारी रौनक डे के उपर संदेह होने पर बाम्बे मार्केट जाकर ताला दुकान वाले से पूछताछ किया तो उस दिन रौनक डे को ताला का तीन चाबी देना बताया गया, तब रौनक डे को बुलाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को कैमरा बंद कर रेस्ट रूम से पैसा चोरी करना बताकर रूपये को वापस लौटा दूंगा कहकर मोबाइल बंद कर फरार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 422/24 धारा 381 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य मिले की आरोपी घटना कर कलकत्ता फरार हो गया है ,जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रौनक डे को पकड़कर लाया गया घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 नग लैपटाप, 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये कुल जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर अग्रिम ज्यूडिशियल रिमांड लिया गया है कार्यवाही की जा रही है।।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाइन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, आर. राजेंद्र तिवारी तथा थाना सिविल लाइन से स. उ. नी. राधेलाल साहू एवम आर. डगेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!