
बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी।
इस दुःखद घटना पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपए दिए गए हैं।
पीड़ितों की सहायता के लिए हमारी सरकार तत्पर है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूँ – विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन